सुशांत की मौत के बाद धीरे-धीरे उभर रही रिया चक्रवर्ती, साकिब सलीम-मनीष मल्होत्रा संग रवाना हुई अलीबाग

मुंबई : ऑनलाइन टीम – सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब एक्ट्रेस अभिनेत्री रया चक्रवर्ती धीरे-धीरे उभरने लगी है। हाल ही में अभिनेत्री को कूल अंदाज में गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया। रिया और साकिब दोनों को अलीबाग से एक साथ आते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान रिया कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने जींस और प्लेन टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके साथ वो एक बैग भी कैरी की हुई थीं।

  x

इस मौके पर एक्टर साकिब सलीम और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक अलीबाग में साक‍िब का जन्मद‍िन मनाया गया। ऐसे में सभी अलीबाग में जश्न के लिए इकट्ठे हुए। रिया चक्रवर्ती ने बड़ा-सा लाल हैंडबैग लिया हुआ था। चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाए रिया अलीबाग को रवाना होती स्पॉट हुईं।

 

बता दें कि रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम ने साथ में फिल्म मेरे डैड की मारुती में काम किया था। रिया, डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं। वहीं साकिब फिल्म 83 में नजर आएंगे।