क्या सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर को भी है कैंसर ?

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

कपूर खानदान में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया और अब उनके बेटे ऋषि कपूर की तबीयत भी ठीक नहीं है। ऋषि कपूर इन दिनों अपना इलाज कराने के लिए यूएस गए हुए है।

आपका Google+ पर अकाउंट तो नहीं है ना…???

बता दे कि, ऋषि कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इलाज के लिए यूएस जाने के बाद सोमवार को ऋषि कपूर की पहली तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में ऋषि सफेद बाल में नजर आ रहे है। इन तस्वीरों में ऋषि और नीतू के साथ सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई। सोनाली बेंद्रे अपने कैंसर का इलाज करवाने के लिए पहले से ही न्यूयॉर्क में थी और प्रियंका चोपड़ा भी काफी समय से न्यूयॉर्क में ही है। ऐसे में दोनों अभिनेत्रीयों ने ऋषि और नीतू से मुलाकात की।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’382c1afb-cbaf-11e8-a725-4b7fd42c4a2d’]

मुलाकात के बाद प्रियंका चोपड़ा ने  इंस्ट्राग्राम पर तस्वीरें शेयर की। प्रियंका ने लिखा ‘आप दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इसी तरह हमेशा हॅसते और मुस्कुराते रहिए ‘। ऋषि कपूर से मिलने अनुपम खेर भी पहुंचे थे। मुलाकात के बाद अनुपम ने लिखा ‘ऋषि कपूर से मिलकर उनके साथ समय बिता कर बहुत अच्छा लगा, ‘आप बहुत इंट्रेस्टिंग हो’, बहुत अच्छा लगा आपसे मिलकर ‘।

[amazon_link asins=’B01HQ4O12A,B06Y4FF3RX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’429ad9dc-cbaf-11e8-b7ec-8d34618b7ef7′]

ऋषि के बीमार होने की खबर सुन कर लोग यह अंदाजा लगा रहे है की उनको कैंसर है। इस बात पर उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा, ‘हमें भी नहीं पता ऋषि को क्या तकलीफ है। यहां तक की ऋषि को खुद भी नहीं पता उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी है।

[amazon_link asins=’B06Y4FF3RX,B0785NX8P3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a247582a-cbaf-11e8-828a-67cc349b4c08′]