रिटायरमेंट के बाद धोनी सेना में होंगे शामिल? धोनी के दोस्तों का बड़ा खुलासा 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – विश्व कप से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद कई चीजों की चर्चाएं एक साथ शुरू हो गई है। इससे पहले यह चर्चा हो रही थी कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे। इसके बाद वह क्या करेंगे, जैसे कई सवाल किए जा रहे थे। इस पर अब धोनी के करीबी दोस्तों ने कुछ खुलासे किए हैं। धोनी के दोस्तों का कहना है कि धोनी को देशसेवा की इच्छा है।

धोनी के संन्यास के बाद सेना में शामिल होने की संभावना है। धोनी के दोस्तों का कहना है कि धोनी की इच्छा है कि उन्हें सेना में चुनौतीपूर्ण पोस्टिंग मिले। सेना में जाने पर सियाचीन जैसे कठिन जगह पर पोस्टिंग पाकर देशसेवा करने की इच्छा है।

अगले कुछ महीनों में वह सियाचीन में पोस्टिंग मांग सकते हैं। धोनी ने खुद यह इच्छा सेना के अधिकारियों से जाहिर की है। धोनी के दोस्तों का कहना है कि जिस तरह से सैनिक देश सेवा करते हैं, उसी तरह से धोनी को देश सेवा करना है। धोनी जल्द ही इन विषयों पर बात करने के लिए सेना से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर जब धोनी के दोस्तों से पूछा गया कि धोनी के दिमाग इस वक्त क्या चल रहा है तो इस पर कोई कुछ भी पक्का नहीं बोल पाये।

वर्ल्ड कप के मैच में धोनी के खेल पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे। धोनी ने वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 273 रन बनाये। उन्होंने कई मैचों में बेहद स्लो खेला। इसके लिए उनकी आलोचना की गई और उन्हें रिटायरमेंट ले लेने की सलाह दी गई। धोनी के चाहने वाले नहीं चाहते हैं कि धोनी अभी रिटायरमेंट ले। भारतीय टीम को धोनी की जरूरत है। उनके जैसा खिलाड़ी फिर मिलना असंभव है। इसलिए उनके फैंस चाहते हैं कि वह क्रिकेट से संन्यास नहीं ले, लेकिन धोनी रिटायरमेंट को लेकर क्या निर्णय लेंगे यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।