पालघर के बाद महाराष्ट्र में फिर से साधु पर हमला ; सताला आश्रम के महाराज के साथ मारपीट

फुलंब्री (जिला – औरंगाबाद )सताला में चौका से लाड़सावंगी रोड पर स्थित आश्रम के प्रियशरण महाराज के साथ 7 से 8 लोगों ने मारपीट की है।  यह घटना मंगलवार की रात घटी।  फुलंब्री पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  मारपीट करने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पालघर में साधुओं  पर हमले की घटना अभी ताज़ा ही है कि फिर उसी तरह का  मामला सामने आ गया है।

सताला गांव की सीमा में ऊंची पहाड़ी पर प्रियशरण महाराज का भव्य आश्रम है।  मंगलवार की रात 7 से 8 लोग आश्रम के  पीछे के दरवाजे के तोड़ कर अंदर आ गए।  सो रहे महाराज को उठाकर उन्हें मारने लगे।  इस घटना में महाराज के बाए कंधे पर चाक़ू मारकर उन्हें जख्मी कर दिया।  इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
हमलावरों ने केवल महाराज के साथ ही मारपीट की।  वे आश्रम का कोई भी सामान साथ नहीं लेकर  गए है।  इसका मतलब वह चोरी करने नहीं आये थे।  इसलिए घटना की अलग वजह बताई जा रही है।  यह आशंका पुलिस इंस्पेक्टर अशोक मुदिराज ने व्यक्त की है।