पाकिस्तान के बाद अब ‘भारत-चीन’ बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, सैनिकों के बीच हुई धक्का-मुक्की

लद्दाख : समाचार ऑनलाइन – पाकिस्तानी से जारी तनाव के बीच अब चीन के साथ भी तनाव दिखने लगा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। दरअसल पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर पेट्रोलिंग के दौरान दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हो गए। क्षेत्र में भारतीय सैनिकों को देख चीन के सैनिकों ने विरोध जताया। इस पर दोनों देशों के सैनिकों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

रिपोर्ट्स के मुतानिक, घटना के बाद दोनों देशों के सैनिक डट गए और दोनों देशों ने मौके पर अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा कर दिया। देर तक यह घटनाक्रम चलता रहा। तनाव को कम करने के लिए द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी बातचीत करेंगे।

Image result for पाकिस्तान के बाद अब 'भारत-चीन' बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, सैनिकों के बीच हुई धक्का-मुक्की

इससे पहले भी हो चूका है झड़प –
साल 2017 में भी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर विवादित इलाके में दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी। इस दौरान एक-दूसरे के खिलाफ पत्थरों और लोहे के रॉड्स का भी इस्तेमाल किया गया था।

क्या था डोकलाम में विवाद –
दो साल पहले यानी साल 2017 में भारत और चीन के बीच डोकलाम में बड़ा विवाद हुआ था। दोनों देशों की सेना 73 दिनों तक यहां आमने सामने रही थी। राजनयिक बातचीत के बाद ये गतिरोध खत्म हुआ था। दरअसल डोकलाम में चीनी सेना ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया था। भूटान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारतीय सेना डोकलाम तक पहुंच गई और उसने सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया था।