पाकिस्तान ने रिश्ते तोड़ने के बाद भारत में दिखने लगा महंगाई का असर, 100 रुपए तक महंगी हुई चीज़ें

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ हैं। बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार बंद कर दिए। भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस और अन्य बस सेवाएं भी बंद कर दी। जिसका असर अब दोनों तरफ दिखना शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी कुछ-कुछ चीज़े महंगे होने लगे है।

भारत पाकिस्तान से ताजे फल समेत ये चीज़ें करता था आयत –
भारत अब तक पाकिस्तान से ताजे फल, मसाले, सेंधा नमक, तैयार चमड़ा, खनिज, सीमेंट, कच्चा कपास, ऊन, मुनक्का, और छुहारा आदि आयात करता था। भारत के व्यापारी अब खाड़ी देशों से छुहारा आयात कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष भारत ने पाकिस्तान से 110 करोड़ का छुहारा आयात किया था।

इसके अलावा भारत से भी बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री व अन्य सामान पाकिस्तान को भेजे जाते थे। भारत में अब तक पाकिस्तानी छुहारा और मुनक्का का आयात होता आ रहा है। लेकिन व्यापार बंध होने से सप्लाई में कमी आयी हैं और इसका असर दाम पर पड़ा है। एक ही महीने में मुनक्का के दाम 440 से बढ़कर 540 और छुहारा के दाम बढ़कर 120 से बढ़कर 220 रुपये हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक के भी दाम बढ़े हैं। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को ‘मोस्ट फेवरेट नेशन’ का तमगा दे रखा था। लेकिन, पुलवामा हमले के बाद यह तमगा पाकिस्तान से छीनकर उसपर सौ फीसदी आयात शुल्क लगाया था, इसके बाद से ही पाकिस्तान से निर्यात होने वाले मुनक्का (किशमिश), छुहारा (खारिक) और सेंधा नमक के दाम बढऩे लगे थे।

अब पाकिस्तान ने दौड़ देशों के बीच व्यापार पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिससे पाकिस्तान और भारत में सप्लाई बंद होने से दाम सौ रुपये तक बढ़ गए हैं। पाकिस्तान के साथ बिगड़े रिश्तों की वजह से ही नहीं बल्कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का असर भारत पर भी दिख रहा है। अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए सीमा शुल्क की वजह से वहां से आने वाला अखरोट महंगा हो गया है। अमेरिकन अखरोट के दाम 440 से बढ़कर 540 हो गए हैं।