शादी के बाद पत्नी को नहीं दे पा रहा था शारीरिक ‘सुख’, बाद में पता चला जाता था कही ‘ओर’

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन –  एक 25 साल की विवाहित महिला ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में अपने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने पति के साथ-साथ सांस, ससुर और ननद पर धोखा देने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इन चारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है। महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि शादी के वक्त उसे यह सच नहीं बताया गया था।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह घटना 5 फरवरी, 2018 से 22 नवंबर, 2019 के बीच पुणे के पिंपरी और वडगांव शेरी में घटी थी। ससुराल वालों ने विवाहिता से यह जानकारी छुपा के रखी थी कि उसका पति नपुंसक है। पति विवाहिता को वैवाहिक सुख से वंचित रखता था। इतना ही नहीं, पति ने उसे दूसरों के साथ अपने शारीरिक संबंधों की एक फोटो और वीडियो क्लिप भी भेजी। साथ ही, ससुराल वालों ने विवाहिता से 5 लाख रुपये की माँग की।

इसके अलावा शादी में मान सम्मान नहीं मिलने के बहाने से विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही, उसके ससुराल वालों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और उसे उसके माता-पिता के घर जाने के लिए मजबूर किया। अब इस पुरे मामले की जांच पिंपरी पुलिस कर रही है।

visit : punesamachar.com