महेंद्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल होने पर कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दी ‘यह’ प्रतिक्रिया

 नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव के बाद अब कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे।पी।नड्डा विधानसभा चुनावों में पार्टी के नेताओं को जीत दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वह झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्य स्तर पर बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन और राज्य स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर जे।पी। नड्डा ने संकेतों में बयान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भाजपा में आना चाहेंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद से धोनी के भाजपा में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

झारखंड में मिशन 65 पर ध्यान केंद्रित 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा ने बैठक बुलाई थी। वह आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का पूरा ध्यान सदस्यता मुहिम पर है। इस संदर्भ में पार्टी के सांसद, विधायक व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्होंने मिशन 65 की बात कही है।

इसके अलावा आयुषमान भारत, महिला सशक्तिकरण और सड़क कनेक्टिविटी के मामले में झारखंड राज्य अन्य राज्यों से आगे है। इस मौके पर उन्होंने मॉब लिंचिंग पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग कानून-व्यवस्था का सवाल है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। आपको भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने 2014 और 2019 के चुनाव में पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा ने राज्य की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 82 सीटों में भाजपा को 37 सीटों पर जीत मिली थी। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में आपको भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है। झारखंड में नवंबर और दिसंबर के बीच विधानसभा का चुनाव होगा।