हिंजवडी के बाद वारजे मालवाडी में मारणे पर मामला दर्ज

पुणे : तलोजा जेल से बाहर आने के बाद गजानन मारणे की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पुणे में उसके ऊपर दूसरा मामला दर्ज किया गया है। अब उसके ऊपर सरकारी काम में रुकावट डालने का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में गजानन मारणे और उसके साथियों पर वारजे मालवाडी में शिकायत दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गजानन मारणे ने जेल से छूटने के बाद सैंकड़ो गाड़ियों के काफ़िले के साथ पुणे में एंट्री मारी। यह एंट्री उसके लिए बहुत महंगी साबित हो रही है। कल ही एक मामले में उसे जमानत मिली है। इसके बाद हिंजवडी में और फिर वारजे मालवाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमे सरकारी कामकाज में अड़चन डालने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार चांदनी चौक में उसकी एंट्री हुई,  वहा उपस्थित पुलिस की बात न मानने पर मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी वरिष्ठ निरिक्षक खटके ने दी।  वही कल रात मारणे और उसके साथियों के खिलाफ पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के हिंजवडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। अब पुणे आयुक्तालय के वारजे मालवाडी में एफ़आईआर किया गया है।

क्या हुआ था?

सोमवार को नौ बजे के आसपास वारजे पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। चांदनी चौक में मारणे और साथियों ने बिना मास्क के रैली निकाली। इस पर संतोष शेलार ने रैली को इजाज़त मिली है क्या, इस संबंध में पूछा। पूछने के बाद उन लोगो ने शेलार को हाथ से धक्का मारकर हटा दिया। उसके बाद उन लोगो का काफ़िला कोथरूड की ओर निकल गया