धोनी, मोदी के बाद अब लालू पर बनेगी बायोपिक ‘लालटेन’, ये होंगे लीड एक्टर

पटना : समाचार ऑनलाइन – महेंद्र सिंह धोनी, नरेंद्र मोदी के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पॉपुलर नेता लालू प्रसाद यादव पर बायोपिक बनने जा रहा है। भारतीय राजनीति में उनका कद काफी ऊंचा रहा है। उन्होंने कई दिग्गजों को धूल भी चटाई है। वह अपने अलग ही अंदाज के चलते हमेशा चर्चा में रहा है। हालांकि इन दोनों लालू जेल में है। उनकी तबियत भी कुछ खासा ठीक नहीं है और वो कई बिमारियों से जूझ रहे है।

खबरों के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की बायोपिक में भोजपुरी एक्टर यश कुमार लालू का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। लालू की बायोपिक फिल्म का जो नाम रखा गया है वो दरअसल उनके राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिह्न है। लालू की बायोपिक चर्चा और विवादों से घिरे उनके जीवन पर खुलकर बात करेगी। जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अगले साल फरवरी तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि यश गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।  उन्होंने फिल्म दिलदार सांवरिया से अपना डेब्यू किया था।

इसके बाद उन्होंने इच्छाधारी, रुद्र, लुटेरे और दरिया दिल जैसी तमाम फिल्में कीं। एक्टर यश सिन्हा ने कहा है कि ‘फिल्म का नाम लालटेन है और ये अगले साल फरवरी तक रिलीज हो सकती है। फिल्म लालू के राजनीतिक जीवन पर आधारित होगी। स्मृति सिन्हा लालू की पत्नी राबड़ी का किरदार निभाएंगी।

visit : punesamachar.com