आखिर क्यों  रोजाना मखाना का सेवन करना चाहिए, जाने क्या क्या है इसके  फायदे 

समाचार ऑनलाइन – मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये हमारी  बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का काम करता है। ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।  बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश खाने के फायदों के बारे में आपने सुन रखा होगा आज हम मखाना के फायदे के  बारे में जानेंगे।  मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है जिसे हम सूखे मेवों में शामिल करते हैं। ये कैल्शि‍यम से भरपूर है और जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाता है। कैल्शियम में भरपूर होने के कारण यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है।रोजाना मखाना का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और इससे प्रजनन क्षमता में भी सुधार आता है। दस्त होने पर मखाना भूनकर खाने से राहत मिलती है। मखाना खाने से पेट से संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो इसके अगगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। जानिए इसके लाभ और सेवन करने की विधि –

सेवन की विधि 

अगर आप जल्द से जल्द मधुमेह को खत्म करना चाहते है और सेहत के अन्य लाभ पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चार मखाने खाएं। इनका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें।

 1. मांसपेशियों की मतबूती के लिए
मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी मखाना खाना बहुत फायदेमंद रहता है।  अगर आपकी मांसपेशि‍यां समय-समय पर अकड़ जाती हैं तो आपको नियमित रूप से मखाना खाना चाहिए।

2. स्ट्रेस दूर करने में मददगार

अगर आपको अक्सर तनाव रहता है और इस वजह से आपकी नींद भी प्रभावित हो रही है तो मखाना खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ मखाना लेने से नींद अच्छी आती है। साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है।

3. दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने के लिए
मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। मखाने में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है।  ये आसानी से पच जाता है और दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

4. बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए  

  मखाना खाने से ये हमारी  बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का काम करता है।
5. शुगर में ख़त्म करने में 
आप मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है।

6.  तनाव कम 

मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें।

7. जोड़ों का दर्द दूर 

मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

8.  पाचन में सुधार

 मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है।

9.  किडनी को मजबूत 

फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्‍लड को बेहतर रखने के लिए खानों का नियमित सेवन करें।

10. गर्भावास्था या प्रेग्नेंसी में 

 मखाने का सेवन गर्भावास्था या प्रेग्नेंसी में करना मां के साथ ही शिशु के लिए भी बेहद फायदेमंद है। क्योंकि मखाने में कैल्शियम और इंसुलिन को कंट्रोल करने वाले पौषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे प्रेग्नेंसी के वक्त डायबिटीज होने का खतरा कम होता है, साथ ही शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।
11. चेहरे पर आने वाली झुर्रियों में 
 मखाने सेहत के साथ ही चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में भी मदद करते हैं। क्योंकि मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों के साथ फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं। जो बढ़ती उम्र के निशान यानि चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को गति को धीमा कर देते हैं।

12. महिलाओं में बांझपन की समस्या में 

 एक शोध के मुताबिक नियमित रूप से मखाने का सेवन करने से यौन रोगों से भी राहत मिलती है। मखाने के सेवन से जहां पुरूषों में सेक्स की इच्छा में वृद्धि होती है, तो वहीं महिलाओं में बांझपन की समस्या में भी फायदेमंद साबित होता है।
13. हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में 
 मखाने में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सामान्य बना रहता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। जिससे इसका नियमित सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

14. अनिद्रा में 

अगर आप अनिद्रा यानि इन्सोमेनिया की समस्या से परेशान रहते हैं। आपको रात में पूरी नींद नहीं आती है या बार-बार नींद खुलने की समस्या रहती है, तो ऐसे में मखाने का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा।

15. मासिक चक्र में गड़बड़ी 

 औरतों में मासिक चक्र में गड़बड़ी के कारण आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने में भी मखाना मददगार है।

मखाना इन  तरीकों से खाएं

1.  थोडे से मखाने लेकर कुछ देर के लिए इसे दूध में भिगो दें और पेस्ट तैयार कर लें। अब 1 चम्मच पेस्ट को 1 गिलास गर्म दूध में केसर के साथ डालकर पीएं। इससे रात को अच्छी नींद आती है।

2. मखाने को मक्खन में फ्राई कर सूप के साथ खाने से इसका स्वाद और न्यूट्रीशियंस बढ़ जाते हैं।

3. मखाने को दूध में उबाल कर इसमें किशमिश और बादाम डालकर खाएं।

4. देसी घी में मखाना डालकर रोस्ट कर लें और इसमें काला नमक मिलाकर चाय और कॉफी के साथ खाएं।

5. मखाने को पनीर की सब्जी में डालकर इसके पोषण तत्व और स्वाद बढ़ जाते हैं।

6. मखाना, मूंगफली,सरसों के बीज को मिला कर इसमें अपनी पसंद से नमक और मसाला मिला कर चटनी बना लें। इस चटनी को लंच या डिनर के साथ खाएं।