अफ़ीम को मिलनी चाहिए क़ानूनी मान्यता : नवजोत सिंह सिद्धू 

चंडीगढ़ : समाचार ऑनलाइन 
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में है। इस बार सिद्धू ने अफीम को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल आप सांसद धर्मवीर गांधी की अफीम की खेती है, और उन्होंने इसे कानूनी बनाने की मांग की है। धर्मवीर की इस मांग को सिद्धू ने समर्थन देते हुए कहा कि, अफीम हेरोइन से बेहतर होती है और पंजाब सरकार को इसे राज्य में कानूनी मान्यता देनी चाहिए। सिद्धू ने कहा, ‘धर्मवीर बहुत ही अच्छा काम कर रहे है, मैं उनका समर्थन करता हूं। मेरे चाचा अफीम को दवा के तौर पर इस्तेमाल करते थे और उन्होंने लंबी जिंदगी जी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’626f6012-c572-11e8-9ed9-0dccdd032af5′]

सिद्धू का यह बयान उस समय आया जब उत्तर-भारतीय राज्य में नशीले दवाइयों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि, सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा की मौजूदगी में यह बयान दिया। सरकार की ओर से राज्य को नशे से बचाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए है। सीएम की ओर से पड़ोसी राज्यों हरयाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से भी अनुरोध किया गया है कि पंजाब को नशे के खिलाफ लड़ाई में मदद करे।

इस राज्य के बेरोजगारों को मिलेगा हर महीने 1000 का बेरोजगारी भत्ता