काबुल : शादी समारोह में बम विस्फोट, 40 लोगों की मौत

काबुल : समाचार ऑनलाईन – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार की रात हुए आत्मघाती विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

होटल के शादी समारोह में हुआ विस्फोट
काबुल के पश्चिम में स्थित दुबई शहर में एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक हज़ार से अधिक लोग आये थे। उसी जगह पर यह विस्फोट हुआ। यह तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी है ली है।
काबुल के स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है। शनिवार की रात स्थानीय समय के अनुसार करीब साढ़े 10 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 11. 40 बजे ) यह विस्फोट हुआ। मृतकों में छोटे बच्चों की संख्या अधिक है। यह जानकारी अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने दी है।

शिया समुदाय के लोग अधिक संख्या में रहते है
घटना की वजह अब तक साफ़ नहीं हो पाई है। इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है ।