प्रशंसनीय! महाराष्ट्र के ‘इस’ गांव में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का हो चुका है टीकाकरण

अमरावती: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा ज्यादा है। मरीजो की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए सरकार की ओर से कोशिश जारी है। इसके अनुसार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढाई गई है। ऐसे में अमरावती के मेलघाट स्थित चिंचखेड गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ पर 45 वर्ष के सभी लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।

चिंचखेड गांव एक आदिवासी क्षेत्र है। वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद शुरुआत में वैक्सीन के बारे में बहुत सारे अफवाह फैलाए गए। हालांकि स्वास्थ्य कर्मचारियों और प्रशासन द्वारा चलाए गए जनजागृति अभियान का ग्रामीण पर प्रभाव पड़ा। ग्रामीण बिना किसी डर के वैक्सीन लेने लगे। इस गांव की जनसंख्या 604 है। इसमे से 136 लोग 45 वर्ष से अधिक हैं। उनका वैक्सीनेशन हो चुका है। इन सभी लोगों ने देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वहीं देश में वैक्सीन का अभाव है। इस अभाव की वजह से गांव के 18 से 44 वर्ष के लोगों के वैक्सीनेशन को रोका गया है। जैसे ही वैक्सीनेशन शुरू होगा वैसे ही ये सभी लोग वैक्सीन लेंगे। चिंचखेड गांव अभी पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।