भोसरी में वोट के लिए नोट बांटते हुए पकड़े गए कार्यकर्ता

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन  – चुनावी घमासान के बीच भोसरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में वोट के लिए नोट बांटने आये तीन लोगों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ये दोनों भोसरी से राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस, मनसे समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता बताए गए हैं। उनके पास से ‘कप प्लेट’ निशानी की स्लिप और कई लोगों के नामों की लिस्ट के साथ 32 हजार 500 रुपए नकद बरामद की गई है।
इस बारे में भाजपा कार्यकर्ता नन्दन लांडगे ने भोसरी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार नन्दन और उसके दोस्त बीती शाम साढ़े चार बजे भोसरी के सेक्टर नँबर एक में पोस्टर लगा रहे थे। तब एक स्विफ्ट कार (एमएच 14 सीएच 7527) वहां आयी उसमें बैठे तीन में से दो लोगों की जेबें फूली हुई नजर आई और गतिविधि भी संदिग्ध लगी। लांडगे ने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी जानकारी दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से ‘कप प्लेट’ निशानी की स्लिप और कई लोगों के नामों की लिस्ट के साथ 32 हजार 500 रुपए नकद पायी गई। भोसरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।