सुशांत सिंह के भाई पर हमला करनेवाले आरोपी गिरफ्तार, मिली थी 5 लाख की सुपारी

नयी दिल्ली: छोटे परदे से लेकर बॉलिवुड तक का सफलतापूर्वक सफर करनेवाले सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या से सबको गहरा सदमा लगा था। ऐसे में उनसे जुड़ी एक और धक्कादायक घटना सामने आयी। कुछ दिन पहले सुशांत के भाई पर जानलेवा हमला हुआ था। कुछ अज्ञात लोगो ने सुशांत के भाई के साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर गोली चलाई। हाल ही में पुलिस ने सुशांत के भाई पर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को सुशांत के मौसेरे भाई राजकुमार सिंह और उसके साथी अमीर हसन पर अपराधियो ने गोली चलायी थी। घायल अवस्था में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुशांत के भाई की मधेपुरा में बाइक का शोरूम है। जब वे शोरूम खोलने जा रहे थे तभी उनपर गोलीबारी हुई। उनके सहकारी अमीर हसन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी।

मिली थी 5 लाख की सुपारी

सहरसा के एसपी लिपी सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जमीनी वाद विवाद के कारण यह घटना हुई। शोरूम मालिक राजकुमार सिह के छोटे भाई और शहर के प्रसिद्ध व्यापारी उमेश दालान के बीच जमीनी विवाद शुरू था। इस वजह से उमेश दालान ने विकी चौबे नाम के एक व्यक्ति को 5 लाख की सुपारी दी थी। इस घटना के बाद जांच के लिए पुलिस ने एसाआईटी की एक टीम गठित की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की जानकारी मिली। उसके बाद फोन लोकेशन से आरोपी का पता लगा।

बिंदेश्वरी यादव के साथ 5 गिरफ्तार

पुलिस ने छापा मारकर बिंदेश्वरी यादव नाम के अपराधी के साथ ही 5 लोगो को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी इन आरोपियो ने कई अपराध किये हैं। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार जब राजकुमार सिंह शोरूम जा रहे थे तभी उनपर वार किया गया था। इसमें राजकुमार के साथ ही उनके सहयोगी भी घायल हो गये थे।