हडपसर पुलिस को चकमा देकर फ़रार आरोपीको किया गिरफ़्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे में हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए हडपसर पुलिस ने दूसरे एक आरोपी को साथ लेकर यरोल में ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। हडपसर पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। लातूर में एक खेत में यह आरोपी छुपा हुआ था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’399becd6-ca29-11e8-bb32-25a2caeab856′]

किराया मांगने को लेकर तीन लोगों ने रिक्शा चालक की मारपीट कर हत्या कर दी थी। साथ ही रिक्शा चालक की रिक्शा लेकर फरार हो गए थे, जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने लातूर से गिरफ्तार किया था। यह घटना 18 सितंबर की सुबह 6.30 बजे के करीब पुणे सोलापुर रोड में इराणी नर्सरी के सामने घटी थी। अकबर दौलतखान पठाण (35) हत्या किए रिक्शा ड्राइवर का नाम है। विकास रघुनाथ सूर्यवंशी (27, लातूर) को गिरफ्तार किया गया था। उसके दो साथीदार अब भी फरार है।

[amazon_link asins=’B07DM324BB,B072FNSWD8,B07926MCVS’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4a4a66fa-ca29-11e8-b03a-95194f4e225f’]

इस मामले की जांच करते समय फरासखाना पुलिस स्टेशन के पुलिस नाईक भांदुरगे ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी को लातूर से गिरफ्तार किया था। सूर्यवंशी यह लातूर से पुणे में गणपति देखने के लिए आया था। सूर्यवंशी और उसके दो साथीदार शराब पीकर पठाण की रिक्शा में गणपति देखने के लिए जा रहे थे। लेकिन रिक्शा ड्राइवर पठाण को घर जाना था इसलिए किराए का पैसा मांगा था। साथ ही आगे जाने से इंकार कर दिया था। इस बात से खफा होकर आरोपियों ने पठाण के साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। सिर पर पत्थर से वार ड्राइवर की हत्या की गई थी। पुलिस के पास इस मामले में कोई सबूत नहीं थी। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को लातूर से गिरफ्तार किया था।

दूसरा आरोपी यह शिरुर अनंतपाल तहसील के येरोल में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस आरोपी सूर्यवंशी को येरोल साथ लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी हथकड़ी सहित फरार होने की जानकारी मिलते ही हडपसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील तांबे ने टीम को जांच के आदेश दिए थे। पुलिस ने स्थानिक पुलिस की मदद से आरोपी की खोज शुरू की थी। आरोपी खेत में छुपा हुआ मिला था। पुलिस ने खेत को चारों ओर से घेरकर आरोपी को गिरफ्तार किया।