नगर रचना विभाग के निलंबित सह संचालक हनुमत नाझीरकर को एसीबी ने किया गिरफ्तार

पुणे : आय से अधिक संपत्ति मिलने के मामले में अमरावती विभाग के नगररचना विभाग के निलंबित सहसंचालक हनुमंत नझीरकर (उम्र 55, नि. स्वप्नशिल्प सोसायटी कोथरूड) को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। नाझीरकर पर अधिक संपत्ति रखने के मामले में एसीबी ने दो साल पहले अलंकार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। इस मामले में बारामती पुलिस से एसीबी ने नाझीरकर को अपने कब्जे में लिया।

पिछले कई महीने से हनुमंत नाझीरकर पुलिस को चकमा दे रहा था। 10 दिन पहले ग्रामीण पुलिस ने उसे महाबलेश्वर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ बारामती पुलिस थाने में फल विक्रेता के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उसमे उसकी गिरफ्तारी हुई है। इस बारे में पुलिस ने कहा कि पिछले 8-10 दिन हनुमंत नाझीरकर पुलिस कस्टडी में था। कस्टडी के दौरान उसके पास से कई फर्जी नोटरी मिले हैं। क्राइम के पुख्ता सअबूत मिल गए हैं। उसकी आज कस्टडी खत्म हो गई है इसलिए उसे अदालत में हाजिर किया गया। एसीबी ने कोर्ट के आदेशानुसार अपने कब्जे में लिया है।

उसे पुणे लाया गया, उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। एसीबी द्वारा किए गए जांच में हनुमंत नाझीरकर के पास आय से 2 करोड़ 75 लाख की अधिक संपत्ति मिली। इसलिए हनुमंत नाझीरकर, उसकी पत्नी संगीता, बेटी गीतांजली और बेटे भास्कर पर अलंकार पुलिस थाने में एसीबी ने मामला दर्ज किया था।

इस क्राइम की जांच के दौरान यह सामने आया कि नाझीरकर ने अपने रिश्तेदार के नाम पर बहुत सारी संपत्ति खरीदी है। इसकी कीमत 150 करोड़ से अधिक होने का शक है। बेनामी संपत्ति होने के कारण एसीबी ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी है। आयकार विभाग भी नाझीरकर से पूछताछ कर रही है।