Abu Azmi | जन्मदिन के मौके पर निकाली रैली, विधायक अबू आजमी सहित कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

मुंबई (Mumbai News) : Abu Azmi | एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर थम रही है, लेकिन फिर भी इसका खतरा बना हुआ है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि नेता को इसकी जानकारी नहीं है। आम लोगों पर कोरोना की पाबंदियों (Corona restriction) के बावजूद नेताओं के जन्मदिन, सभाएं, रैलियां और समारोह जारी हैं। ऐसा ही एक मामला कल मुंबई (Mumbai) में सामने आया। कल मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी संभाग (Shivaji Nagar Govandi Division) के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) के जन्मदिन के मौके पर रथ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकालने के मामले में विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) समेत कई अन्य के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है।

 

मुंबई के शिवाजीनगर थाने में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अबू आजमी और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस (Police) ने बताया कि उनके खिलाफ तलवार से केक काटने और कोरोना प्रतिबंधक नियमों का उल्लंघन (corona rule violation) करने का मामला दर्ज किया गया है।

 

हाथ में तलवार लेकर अबू आजमी का प्रदर्शन

 

उनके सैकड़ों कार्यकर्ता रैली (rally) में शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने पटाखे फोड़े और नारेबाजी की। इस मौके पर अबू आजमी ने भी हाथ में तलवार लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस (Police) सिर्फ देखनेवालो की भूमिका में नजर आई।इससे पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस बारे में पूछे जाने पर अबू आजमी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार है। साथ ही यह तलवार मारने के लिए नहीं था, हम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद इकट्ठा कर रहे हैं।

 

इस मामले में विधायक अबू आजमी (MLA Abu Azmi) ने शिवाजीनगर थाने में कोरोना प्रतिबंधक आदेश और कर्फ्यू (curfew) के आदेश का उल्लंघन किया। अबू आज़मी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता फवाद खान उर्फ आजमी पर भी बिना लाइसेंस की तलवार ले जाने के आरोप के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में विधायक अबू आजमी, फहाद खान उर्फ आजमी, इरफान खान, गैसुद्दीन शेख, आयशा खान, अख्तर कुरैशी, मनोज सिंह, सद्दाम खान, तौसीफ खान, जावेद सिद्दीकी, नौशाद खान, वसीम जाफर शेख, अकबर खान, इरशाद कुरैशी उर्फ बबलू लोटस, रईसा सैयद, शहजाद उर्फ सैयद, शकील पठान, रुकसाना सिद्दीकी और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

 

 

Pune News | ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज करानेवाले 2 वर्ष 2 महीने के बच्चे शिवांश को अजित पवार ने दी शुभकामनाएं

Delta Plus Variants | बीड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का फैलाव; राज्य में डेल्टा के मरीजों में वृद्धि