चेक बाउंस के मामले में बिग बॉस मराठी के घर से अभिजीत बिचुकले गिरफ्तार

सातारा : समाचार ऑनलाईन – बिग बॉस मराठी के दूसरे सीजन के चर्चित प्रतिभागी अभिजीत बिचुकले को सातारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की  फिल्म सिटी स्थित बिग बॉस के घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया।  बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले को सातारा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। सातारा के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अभिजीत बिचुकले की पहचान रही है। इसी पहचान की बदौलत उन्हें बिग बॉस के घर में इंट्री मिली थी लेकिन उन्हें अब अचानक घर से बाहर जाना पड़ा है। चेक बाउंस मामले में सातारा कोर्ट ने बिचुक के खिलाफ वारंट जारी किया है। इसी मामले में सातारा पुलिस मुंबई पहुंची। मुंबई पुलिस की मदद से सातारा पुलिस ने बिचुकले को अपने कस्टडी में लिया। कल बिचुकले को सातारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह बिग बॉस में बने रहेंगे या नहीं यह कल ही साफ हो पाएगा। पुलिस जब बिग बॉस के घर पहुंची को बिचुकले ने बगैर कोई विवाद किए पुलिस के साथ बाहर आ गए।
अभिजीत बिचुकले और विवाद
एक शो में महिला प्रतिभागी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में भाजपा की नूर्व नगरसेविका रितू तावड़े आक्रामक हो गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी। मराठी के एक शो में अभिजीत बिचुकले ने प्रतिभागी रूपाली भोसले के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। बिचुकले पर कार्रवाई करने की मांग रितू तावड़े ने की थी।मांग पूरी नहीं होने पर बिचुकले के घर के बाहर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

बिग बॉस में ऐसा एक दिन भी नहीं गुजरा जिस दिन उनका किसी के साथ विवाद न हुआ हो। एक तरफ उन्होंने सुरेखा पुणेकर को अपनी मां माना तो वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ गॉसिप  भी करते नजर आये। कभी इस गु्रप में तो कभी उस ग्रुप में जाकर वह विवाद करते रहे। अब वे फिर से घर में जाते हैं या नहीं  यह देखना दिलचस्प होगा।