कलाम वाजपेयी के मास्टरस्ट्रोक, हर बात का श्रेय लेते हैं और हंसी के पात्र बनते हैं

पुणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – भाजपा युवा मोर्चा के वॉरियर्स कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह कहकर अजब दावा पेश किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। इस बात को लेकर राजनैतिक गलियारो में हलचल शुरू है।

संजय राऊत पुणे दौरे पर हैं। उन्होने कहा कि अब्दुल कलाम अटल बिहारी वाजपेयी के मास्टरस्ट्रोक थे। मोदी उस समय राष्ट्रीय राजनीति में नहीं थे। कुछ लोग हर बात का श्रेय खुद ही ले लेते हैं। इंदीरा गांधी ने जब आपातकाल की घोषणा की थी उस समय राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद लगा था अभी तो गुप्त तरीके से लगायी गयी है।

भाजपा को कुछ छूट मिलती है क्या
पेट्रोल डीजल के बढते दर पर राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र बड़ा राज्य है, पेट्रोल के दर सिर्फ छोटे राज्य में कम हैं। अन्य बड़े राज्यों के दर नहीं देखे हैं। बढते दर पर सवाल उठाते हुए उन्होने कहा कि बड़े राज्यों में पेट्रोल के दर बढाने से भाजपा को कुछ छूट मिलती है क्या?

श्रीधरन मेट्रो मेन को शुभकामनाएं
यूपीए सरकार के समय से ही श्रीधरन को मेट्रो मेन की उपाधि मिली हुई है। लेकिन अभी श्रेय लेने का और लोगो को चुराने का अनोखा दौर चल रहा है। लोगो द्वारा किए गए कामो को चुराने की नयी भूमिका शुरू हो गयी है।

राज ठाकरे भी देखेंगे शिवसेना ने अयोध्या में क्या किया
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे पर राऊत ने कहा कि राज ठाकरे को भी दिखेगा कि शिवसेना ने अयोध्या में क्या काम किया है। डेढ वर्ष पहले हमने ही यह नया आंदोलन शुरू किया था, रफ्तार हमने ही दी। इसलिए आज राम मंदिर बन रहा है।