फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट से करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ लीक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आएगी। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस में रिलीज होगी। सबको पता है कि आमिर अपनी फिल्‍मों में अपने लुक से लेकर स्क्रिप्‍ट तक, हर चीज पर काफी बारीकी से काम करते हैं। हालांकि अब आमिर की आने वाली इस फिल्‍म से उनका लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इससे पहले करीना का भी लुक वायरल हुआ।

https://www.instagram.com/p/B4rb-mWl9ze/?utm_source=ig_web_copy_link

 

वायरल हो रहे इस लुक में आमिर सिर पर पगड़ी और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे है। आमिर के इस लुक पर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। इससे पहले करीना कपूर का भी लुक लीक हो गया। करीना इस लुक में पिंक और व्हाइट सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए आमिर खान और करीना कपूर कई सालों बाद एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।

 

इससे पहले ये दोनों फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ में साथ दिखाई दिए थे। बता दें कि आमिर की फिल्म  ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म टॉम हैंक्स की रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा के अलावा करीना कपूर ‘गुड न्यूज’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी नजर आने वाली हैं।