आमिर खान ने सनी लियोनी को किया विश, फैंस ने उन्हें किया बुरी तरह ट्रोल्स

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक वक़्त पोर्न स्टार रही बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी ने हालही में अपना बर्थडे मनाया। वह 38 साल की हो गई। पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड करियर तक की संघर्षपूर्ण जर्नी में सनी लियोनी ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है। सनी लियोनी एक बेहतरीन इंसान हैं। वो बिंदास, लेकिन कूल स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। सनी लियोनी ने अपना जन्मदिन पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों निशा, नोआह और एशर के साथ मनाया।

Image result for sunny leone images

https://www.instagram.com/p/Bu_cbrSBY3F/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान डेनियल ने सनी के लिए एक पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने पत्नी सनी लियोनी को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला बताया। यहां तक सब ठीक था। लेकिन, बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शुमार आमिर खान ने जब सनी को बर्थ डे विश किया। इसके बाद सोशल मीडिया का पूरा माहौल ही बदल गया। दरअसल आमिर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ ही साथ ट्विटर पर भी सनी को विश किया। आमिर ने सोचा भी नहीं होगा कि सनी को शुभकामनाएं देने के चलते वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगेंगे। जन्मदिन पर बधाई देने के बाद कई लोग आमिर खान को ट्रोल कर रहे हैं।

Image result for sunny leone images

एक यूज़र ने आमिर को इस्लाम की दुहाई देते हुए बर्थडे विश को हराम बताया। एक यूज़र ने आमिर से सवाल पूछा कि सर किस लाइन में आ गए हैं आप? वैसे ज्यादातर लोगों ने सनी लियोनी को बधाई देने के लिए आमिर खान की तारीफ़ की है।