LIC की एक खास स्कीम, बेटी के नाम 121 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 27 लाख रुपए

मुंबई : पुणेसमाचार ऑनलाइन – आपको बता दें कि आज के समय में सरकार लड़कियों के लिए कई तरह की स्कीम बना रही है। इस स्कीम के तहत उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के साथ बैंक भी बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए तरह-तरह के स्कीम निकालती है। आज हम आपको देश के भरोसेमंद बीमा कंपनी LIC के खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आपको रोजाना 121 रुपए बचाने पर 27 लाख रुपए मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं।

आपको बता दे कि इस पॉलिसी के तहत आपको हर दिन मात्र 121 रुपए जमा करने हैं और 25 साल में आपको 1 या 2 लाख रुपए नहीं बल्कि पूरे 27 लाख रुपए मिलेंगे। इतना ही नहीं अगर पॉलिसी की मियाद पूरी होने के पहले पिता की मौत हो जाए तो आगे की किश्त नहीं ली जाएगी लेकिन पॉलिसी चलती रहेगी। पिता की मौत पर परिवार को तत्काल 10 लाख रुपए मिल जाएगा। वहीं एक्सीडेंट में पिता की मृत्यु होने पर यह रकम 20 लाख की होगी।

दरअसल LIC के जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं उसका नाम कन्यादान योजना है। इस पॉलिसी में बिटिया की पढ़ाई और दूसरे खर्चों के लिए भी हर साल विवाह होने तक 1 लाख रुपए की रकम मिलती रहेगी और साथ में पॉलिसी भी चलती रहेगी। इस पॉलिसी की ज्यादा जानकारी के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर एलआईसी एजेंट को कॉल कर LIC से संबंधित किसी भी तरह की स्कीम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पॉलिसी की विशेषता

25 साल के लिए पॉलिसी लें। 22 साल तक प्रीमियम देना होगा। रोज 121 रुपए या महीने में 3600 रुपए। बीच में अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल एक लाख रुपए मिलेगा। पॉलिसी पूरी होने पर नॉमिनी को 27 लाख रुपए मिलेगा। यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।