एक कंपनी आपको दे रहा CEO बनने का मौका, सैलरी मिलेगी डेढ़ लाख रुपए 


नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – 
नौकरीपेशा हर व्यक्ति का सपना होता है कि एक दिन वह किसी कंपनी का CEO बने। आपका यह सपना अब सपना नहीं बल्कि हकीकत बन सकता है। क्योकि एक कंपनी एक महीने के लिए CEO बनने का मौका देश के युवाओ को दे रहा है।  CEO फॉर वन मंथ 2019 प्रोग्राम 47 देशों में युवाओ को यह मौका दे रहा है। इसके पीछे एक बड़ा उद्देश्य छिपा है।

दरअसल प्रोग्राम आयोजित करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य इसमें हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को यह बताना है कि कैसे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया जाता है। इस प्रोग्राम का मकसद प्रतिभागियों को रियल वर्ल्ड यानी वास्तविक दुनिया की सही पहचान कराना है। इस काम के लिए डेढ़ लाख रुपए की सैलरी मिलेगी।

इस प्रोग्राम में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के साथ एक कंपनी में काम करने का वास्तविक अनुभव मिलेगा। साथ ही कैसे बड़ी कंपनियों में काम किया जाता है इसकी जानकारी भी दी जायगी। यहां बताया जायगा कि किसी भी कंपनी में सीईओ की नौकरी की भूमिका क्या है। उनका काम क्या होता है और वह कैसे अपने काम के साथ डील करते हैं ।