सावधान : TikTok वीडियो पर अश्लील कमेंट करनेवालों पर मामला दर्ज

पिंपरी। सँवाददाता-मशहूर टिकटॉक ऐप पर एक महिला द्वारा अपलोड किये गए वीडियो पर अश्लील कमेंट पोस्ट करने और बेटी के वीडियो को अश्लील गीत के साथ जोड़कर वायरल किये जाने का मामला सामने आया है। सांगवी में उजागर हुई इस घटना को लेकर 40 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर सांगवी पुलिस ने अक्षय साहेबराव म्हसे (निवासी जुनी सांगवी, पुणे), गोविंद पाटील (निवासी हिंगोली), सत्यवान झांजे (निवासी कात्रज, पुणे), रोहण कणसे, सूरज जाधव (निवासी रहाटणी, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक जुलाई के बाद का है। पीड़ित महिला ने टिकटॉक पर अपलोड किये गए एक वीडियो परआरोपी अक्षय ने अश्लील कमेंट की। जवाब मांगने पर महिला के व्हाट्सएप नँबर पर गालीगलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। यही नहीं उसने अपने अन्य साथियों को भी महिला का नँबर देकर उन्हें भी उसे अश्लील मैसेज व धमकी देने को कहा। इसके अलावा अक्षय ने सातारा निवासी एक 20 वर्षीय युवती के टिकटॉक पर अपलोड वीडियो को अश्लील गीत के साथ एडिट कर दिया और उसे टिकटॉक पर अपलोड कर दिया। वाकड़ निवासी एक 29 साल की महिला ने अक्षय के वीडियो पर कमेंट किया था। तब उसने उसे भी धमकाया कि उसे उसके घर का पता मिल गया है। जल्द ही उसकी पूरी छत्रपति टीम उसके घर पहुंचेगी। वहीं गोविंद पाटिल ने अपने टिकटॉक एकाउंट से उसे जान से मारने की धमकी दी।