कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस में बड़ा विद्रोह, इन 9 विधायकों सहित कई लोग भाजपा-सेना के संपर्क में

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस में विद्रोह के सुर सुनाई दे रहे हैं। मौजूदा 9 विधायकों के साथ कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भाजपा-सेना के संपर्क में है। जबकि कांग्रेस, राष्ट्रवादी के कुछ इच्छुकों का कदम बहुजन वंचित आघाड़ी की तरफ बढ़ रहा है।

लोकसभा चुनाव में बहुजन वंचित आघाड़ी को जिस विधानसभा क्षेत्र में अधिक वोट मिला है ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और राष्ट्रवादी के इच्छुकों ने अपनी नजरें गराये रखी है। कांग्रेस पार्टी को इस पूरे मामले में ज्यादा झटका लगने की उम्मीद है। जयदत्त क्षीरसागर और पांडुरंग बरोरा के बाद अब राष्ट्रवादी में लीकेज होने के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रवादी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में है। इसके साथ ही जितनी सीटें शिवसेना के पास है उतने ही विधायक शिवसेना में प्रवेश करने के रास्ते पर होने की चर्चा है।

राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि कांग्रेस-राष्ट्रवादी के कई विधायक उनके संपर्क में है।
पॉलिटिकल रिसर्च एंड एनॉलिसेस ब्युरो के अनुसार निम्न विधायक कांग्रेस और राष्ट्रवादी का साथ छोड़ेंगे
भारत भालके (कांग्रेस) : पंढरपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक- भाजपा होते हुए शिवसेना में प्रवेश करेंगे
सिद्धराम म्हेत्रे (कांग्रेस): अक्कलकोट विधानसभा के वर्तमान विधायक – भाजपा में प्रवेश करेंगे
जयकुमार गोरे (कांग्रेस): माण विधानसभा के वर्तमान विधायक – भाजपा के संपर्क में
रणजीत शिंदे (राष्ट्रवादी): माढा विधानसभा के वर्तमान विधायक – भाजपा के संपर्क में
दिलीप सोपल (राष्ट्रवादी): बार्शी विधानसभा के वर्तमान विधायक – भाजपा के संपर्क में
ज्योति कालानी (राष्ट्रवादी): उल्हासनगर विधानसभा की वर्तमान विधायक – भाजपा के संपर्क में
संग्राम जगताप (राष्ट्रवादी): अहमदनगर दक्षिण के वर्तमान विधायक – भाजपा होते हुए शिवसेना के संपर्क में
अवधूत तटकरे (राष्ट्रवादी): श्रीवर्धन विधानसभा, सांसद सुनील तटकरे के पोते – शिवसेना के संपर्क में
रमेश कदम (राष्ट्रवादी):मोहोल विधानसभा के विधायक – शिवसेना के संपर्क में
दत्तात्रय भरणे (राष्ट्रवादी): इंदापूर विधानसभा के वर्तमान विधायक – भाजपा के संपर्क में
चेतनसिंह केदार (राष्ट्रवादी): राष्ट्रवादी के युवक तालुकाध्यक्ष व वर्तमान नगरसेवक – भाजपा में प्रवेश कर चुके