पुणे जिले में कोरोना के 9841 नए मामले; 9186 हुए कोरोना मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में बीते 24 घँटे के भीतर 9841 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इन 24 घँटों में 9186 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। वहीं 115 मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 63 हजार 194 तक पहुंच गया है, जिसमें से 6 लाख 49 हजार 565 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में एक लाख 1 हजार 839 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 11 हजार 790 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.54 फीसदी और रिकवरी रेट 85.11 फीसद दर्ज हुआ है। बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां गुरुवार को संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख 62 हजार 601 तक पहुंच गया है। अब तक 8 लाख 96 हजार 807 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में फिलहाल एक लाख 45 हजार 483 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 20 हजार 311 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.40 फीसदी व डेथ रेट 1.91 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 210 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9841 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1816, सोलापुर में 1468, सांगली में 1264 और कोल्हापुर जिले में 821 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 12 हजार 366 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9186, सातारा जिले के 1365, सोलापुर जिले के 1070, सांगली जिले के 463 और कोल्हापुर जिले के 282 मरीज शामिल हैं।

22 अप्रैल तक पुणे संभाग में आनेवाले पुणे जिले में 19 लाख 13 हजार 251 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है। इसके अलावा सातारा जिले में 5 लाख 4 हजार 947, सोलापूर जिले में 2 लाख 88 हजार 410, सांगली जिले में 4 लाख 34 हजार 229 व कोल्हापूर जिले में 3 लाख 58 हजार 52 लोगों को टीका लगाया गया है

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 88 हजार 250 हो गया है। इसमें से 69 हजार 676 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2075 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 16 हजार 499 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 85 हजार 379 हो गई है। इसमें से 70 हजार 81 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2449 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 11 हजार 849 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 65 हजार 557 हो गया है। इसमें से 53 हजार 769 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2010 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 9778 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 60 हजार 221 संक्रमितों में 1987 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 52 हजार 716 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 5512 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।