पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 9 महिला की मौके पर ही मौत, 11 की हालत गंभीर

धारवाड : ऑनलाइन टीम – पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 9 महिला की मौत हो गयी। जबकि 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर धारवाड के पास घटी। जहां मिनी बस और डंपर में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में मिनी बस पर बैठी 9 महिला की जगह पर ही मौत हो गयी। जबकि दुर्घटना में 11 महिला घायल हो गयी है। सभी को इलाज के लिए धारवाड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं दावणगिरी में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। दावणगिरी की 20 महिलाएं मिनीबस में गोवा जा रही थीं। वह कल रात दावणगिरी से रवाना हुई थी। सुबह करीब 5.30 बजे धारवाड़ से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे एक डम्पर ने एक मिनी बस को टक्कर मार दी। टक्कर  इतना भीषण था कि मिनी बस में बैठी नौ महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धारवाड़ के जिला अस्पताल में ग्यारह महिलाओं का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।