पुणे जिले में साढ़े 9 लाख लोगों ने कोरोना को हराया

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमण कम होने से पुणे जिले में नए मरीजों की तुलना से इस बीमारी से ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 2999 नए मामले सामने आए वहीं 5744 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में गुरुवार को संक्रमितों संख्या 10 लाख 3 हजार 328 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9 लाख 51 हजार 718 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 35 हजार 231 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 16 हजार 380 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.63 फीसदी और रिकवरी रेट 94.86 फीसद दर्ज हुआ है।

वहीं बात करें पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) की तो संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 9761 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 हजार 110 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। संभाग में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख 23 हजार 103 तक पहुंच गया है। पूरे संभाग में आज तक 84 लाख 66 हजार 990 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 13 लाख 98 हजार 373 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल 94 हजार 818 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 29 हजार 912 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 91.81 फीसदी व डेथ रेट 1.96 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 25 लाख 82 हजार 508, सातारा जिले में 7 लाख 8 हजार 973, सोलापुर जिले में 5 लाख 16 हजार 205, सांगली जिले में 6 लाख 74 हजार 761 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 44 हजार 150 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 9761 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुणे जिले में 2999, सातारा में 1984, सोलापुर में 905, सांगली में 1274 और कोल्हापुर जिले में 2599 मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि आज 12 हजार 110 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 5744, सातारा जिले के 1820, सोलापुर जिले के 1312, सांगली जिले के 1612 व कोल्हापुर जिले के 1622 मरीज शामिल है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 55 हजार 490 हो गया है। इसमें से 1 लाख 31 हजार 21 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2917 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 21 हजार 552 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 47 हजार 782 हो गई है। इसमें से 1 लाख 32 हजार 956 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3856 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 10 हजार 970 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 13 हजार 208 हो गया है। इसमें से 97 हजार 66 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3266 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 876 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में एक लाख 3 हजार 294 संक्रमितों में 3493 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 85 हजार 812 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 14 हजार 189 मरीजों का इलाज चल रहा है।