पुणे जिले में साढ़े 9 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमण कम होने से पुणे जिले में नए मरीजों की तुलना से इस बीमारी से ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 2317 नए मामले सामने आए वहीं 5139 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में शुक्रवार को संक्रमितों संख्या 10 लाख 5 हजार 646 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9 लाख 56 हजार 857 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 32 हजार 289 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 16 हजार 500 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.64 फीसदी और रिकवरी रेट 95.15 फीसद दर्ज हुआ है।
वहीं बात करें पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) की तो संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 8750 नए मरीज मिले हैं, हालांकि 10 हजार  544 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। संभाग में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख 31 हजार 853 तक पहुंच गया है। पूरे संभाग में आज तक 85 लाख 28 हजार 719 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 8 हजार 917 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल 92 हजार 743 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 30 हजार 193 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 91.97 फीसदी व डेथ रेट 1.97 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 26 लाख 185, सातारा जिले में 7 लाख 23 हजार 174, सोलापुर जिले में 5 लाख 31 हजार 988, सांगली जिले में 6 लाख 90 हजार 410 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 53 हजार 461 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 8750 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुणे जिले में 2317, सातारा में 2536, सोलापुर में 940, सांगली में 1010 और कोल्हापुर जिले में 1947 मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि आज 10 हजार 544 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 5139, सातारा जिले के 970, सोलापुर जिले के 1744, सांगली जिले के 1062 व कोल्हापुर जिले के 1629 मरीज शामिल है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 58 हजार 26 हो गया है। इसमें से 1 लाख 31 हजार 991 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2974 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 61 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 48 हजार 722 हो गई है। इसमें से 1 लाख 34 हजार 700 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3879 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 10 हजार 143 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 14 हजार 218 हो गया है। इसमें से 98 हजार 128 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3301 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 789 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में एक लाख 5 हजार 241 संक्रमितों में 3539 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 87 हजार 241 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 14 हजार 461 मरीजों का इलाज चल रहा है।