भारत-रूस के बीच हुए 8 समझौते, S-400 डील पर करार 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन
भारत ने आज रूस के साथ S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डील पर साइन कर लिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में साथ काम करने का ऐलान किया है। जानकारों का कहना है कि, इससे भारत और भी मजबूत होगा।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’10260969-c8a4-11e8-b71b-7fab6b15d0c4′]
एस-400 डील के तहत भारत रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम के 5 सेट खरीदेगा। भारत और रूस के बीच कुल 8 समझौते हुए है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। इस बैठक में न केवल आपसी रिश्तों को और पुख्ता किया जायेगा बल्कि अमेरिका को भी ये संदेश होगा कि अब भारत दुनिया के विकसित मुल्कों के साथ बराबरी करेगा।

[amazon_link asins=’B07DJHV6S7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6b8d3ccc-c8a4-11e8-9128-4f92a80437a5′]

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने आज एसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जो हमारे संबंधों को मजबूत बनाएगा। नाभिकीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, कारोबार और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षर किए गए। आगे पीएम मोदी ने कहा, मैं ‘गगनयान’ मिशन के लिए सहयोग देने के रूस के प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

‘बगल में कटोरा, गांव में ढिंढोरा’ साबित हुई बिल्डर की रिवॉल्वर

भारत की विकास यात्रा में रूस हमेशा साथ रहा है, हमारा अगला लक्ष्य भारत के मिशन गगनयान को अंतरिक्ष में भेजना है इसमें रूस हमारी पूरी सहायता करेगा। पुतिन ने ऐलान किया कि दोनों देशों ने लक्ष्य रखा है कि 2025 तक दोनों देशों के बीच में 30 बिलियन डॉलर तक व्यापारिक संबंध होंगे।

[amazon_link asins=’B0784D7NFX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’47e435b6-c8a4-11e8-905b-bb566ac72ae9′]

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ब्लाडिवोस्टक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है। इसके आलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी भारत और रूस की कंपनिया एक साथ काम करेंगी।