महाभारत में इंद्र का रोल प्ले करने वाले 74 वर्षीय सतीश कौल का कोरोना से निधन

मुंबई : ऑनलाइन टीम – पंजाबी फिल्म के अमिताभ बच्चन के रूप में जाने जानेवाले सतीश कौल (Satish Kaul passes away) की 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। सतीश कौल, जिन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, उन्होंने धारावाहिक ‘महाभारत’ में इंद्र की भूमिका निभाई थी।

सतीश कौल की बहन सुषमा कौल ने कहा, ‘वह लुधियाना में रहते थे। उन्हें पांच दिन पहले बुखार आया था। हालांकि, उन्होंने उस समय कोविड़19 का परीक्षण नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि वह पॉज़िटिव होंगे। 3 दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई और उनके केयर टेकर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई, लेकिन उनकी तबियत अच्छी थी। मैंने आज सुबह उनसे बात की। हालांकि, उनकी मौत की खबर कुछ ही घंटे बाद आई।’

सतीश कौल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह लुधियाना में रहते थे। उस समय उन्होंने कहा, ‘मैं वर्तमान में लुधियाना में एक छोटे से किराए के घर में रह रहता हूं। मैं पहले एक वृद्धाश्रम में रहा करता था। मेरी तबीयत ठीक है, सब कुछ ठीक था लेकिन लॉकडाउन के कारण सब कुछ खराब हो गया। मैं दवा, किराने का सामान और जीवन जरूरी चीज़ों के लिए संघर्ष कर रहा हूं। मैं इंडस्ट्री के लोगों से मेरी मदद करने की अपील करता हूं। मुझे एक अभिनेता के रूप में बहुत सारा प्यार मिला है, अब मुझे एक इंसान के रूप में मदद की जरूरत है।’

सतीश कौल 2011 में पंजाब एक्टिंग स्कूल शुरू करने के लिए मुंबई से आए थे लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। 2014 में उन्हें कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें ढाई साल तक बेड़ रेस्ट पर रखा गया। इसके बाद वे पंजाब के एक वृद्धाश्रम गए और वहां दो साल रहे।

शादी के एक साल बाद सतीश कौल का तलाक हो गया था। उनकी पत्नी ने पुनर्विवाह किया और अपने बेटे के साथ डरबन (दक्षिण अफ्रीका) चली गईं।