मैक्सिको में मिली 600 साल पुरानी  मूर्ति,  6 फुट लंबी महिला को बताया ‘देवी’

मैक्सिको सिटी. ऑनलाइन टीम : संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता है। यह उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वां सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। समय-समय पर यह पूरी दुनिया को किसी ने किसी कारण अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।

यहां के एक तटीय इलाके में नीबू के एक बगीचे से खुदाई के दौरान किसानों को 6 फुट लंबी महिला की मूर्ति मिली है। इस देश के राष्ट्रीय मानवशास्त्र और इतिहास संस्थान के विशेषज्ञों ने कहा कि इस हुआस्टेका इलाके में पहली बार ऐसी मूर्ति मिली है, जो चौंकाने वाली है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मूर्ति या तो संभ्रांत महिला की होगी या फिर किसी देवी की या दोनों की।

यह मूर्ति साल 1450 से 1521 के बीच की हो सकती है, ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।नए साल के दिन खुदाई कर रहे किसानों ने तत्काल की इस मूर्ति के मिलने की सूचना प्रशासन को दी। इससे पहले जिस जगह पर यह मूर्ति मिली है, उसे पुरातात्विक स्थल के रूप में नहीं जाना जाता था। इसलिए पुरातत्ववेत्ता और हैरान हैं। खुले मुंह और बड़ी-बड़ी आंखों वाली यह मूर्ति एक तरह उनके लिए चुनौती बनकर उभरी है। इस मूर्ति पर एज्टेक सभ्यता के प्रभाव नजर आ रहे हैं।

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। यह एक कृषि पर आधारित सभ्यता थी। 250 ईस्वी से 900 ईस्वी के बीच माया सभ्यता अपने चरम पर थी। इस सभ्यता में खगोल शास्त्र, गणित और कालचक्र को काफी महत्व दिया जाता था। मैक्सिको इस सभ्यता का गढ़ था। आज भी यहां इस सभ्यता के अनुयायी रहते हैं। इसलिए मेक्सिको हमेशा से दुनिया के लिए क पहेली बना हुआ है। माना जाता है कि माया सभ्यता से यहां की धरती प्रभावित रही है। हालांकि माया सभ्यता के बारे में कहा जाता है कि यह भी सिन्धु घाटी और मिस्र की सभ्यताओं की तरह सबसे रहस्यमयी सभ्यता है, जो अपने भीतर कई अनसुलझे रहस्य समेटे हुए है।