शातिर वाहनचोर से 2 लाख के 6 दोपहिये बरामद

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट तीन और वाहनचोरी विरोधी टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर वाहनचोर पर शिकंजा कसने में सफलता प्राप्त की है। ज्ञानेश्वर खंडू गांडगे (21, निवासी देहूगांव मूल निवासी नाथापूर, बीड) नामक इस आरोपी के पास से छह दोपहिये बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत दो लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई से निगडीपुलिस थाने में दर्ज दो, विश्रामबाग, देहूरोड थानों में दर्ज एक- एक कुल चार वारदातें उजागर हुई हैं।
क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक मुगलीकर से मिली जानकारी के मुताबिक यूनिट 3 और वाहनचोरी विरोधी दस्ते को मुखबिर से पता चला कि, निगडी में मधुकरराव पवले फ्लाईओवर ब्रिज के पास रुके एक युवक की दोपहिया चोरी की है। इसके अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश कांबले, कर्मचारी विवेकानंद सपकाले, हजरत पठाण, सचिन उगले, विठ्ठल सानप, गंगाधर चव्हाण, जमीर तांबोली, सचिन मोरे, यदु आढारी, योगेश्वर कोलेकर, महेश भालचिम, नाथा केकाण, राजकुमार हनमते, सागर जैनक, त्रिनयन बालसराफ के समावेश वाली टीम ने जाल बिछाकर ज्ञानेश्वर खांडगे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसके पास की दोपहिया चोरी की रहने की बात सामने आयी। इसके अनुसार उसे गिरफ्तार कर छानबीन की गई तो उसके पास से कुल छह दोपहिये बरामद हुए।