हडपसर में मिला 6 महीने का मृत नवजात

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के हडपसर इलाके में 6 महीने का नवजात शिशु मृत अवस्था में पाया गया है। 13 जनवरी की सुबह 7.30 बजे के करीब मगरपट्टा वैदवाडी पुरानी म्हाडा कॉलनी बिल्डिंग नं. 5 के पास पुरुष जाति का मृत नवजात पाया गया है। यह मामला हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात शख्स द्वारा 6 से 7 महीने के नवजात शिशु को मृत अवस्था में गुप्त तरीके से रखकर चले गए थे। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नागरिकों द्वारा इस बच्चे को एक कपड़े में लिपटे हुए देखा गया। नागरिकों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, इलाज के पूर्व ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है। हडपसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक काले जांच कर रहे हैं।