मारणे के 6 साथी गिरफ्तार और 4 गाड़ियाँ जब्त

पुणे : तलोजा जेल से छूटने के बाद गाजे बाजे के साथ पुणे में रॉयल इंट्री करना गजानन मारणे को बहुत महँगा पड़ रहा है।  पुलिस ने उसके खिलाफ जैसे एफ़आईआर का अंबार लगा दिया है। साथ ही उसके साथियों को ढूंढ कर गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन भर में मारणे के 6 साथियों को गिरफ्तार किया है और चार आलीशान गाड़ियाँ भी जब्त की गई है।

समीर प्रमोद पाटिल (उम्र 29, नि. इंदिराशंकर नगरी, कोथरूड), अतुल बबु ससार (उम्र 34, नि. मोकाटेनगर, कोथरूड), राहुल दत्तात्रय उभे (उम्र 36, नि. एमआईटी कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कोथरूड), सागर शंकर हुलावले (उम्र 32, नि. शास्त्री नगर, कोथरूड), रामदास ज्ञानेश्वर मालपोटे (उम्र 34, नि. सुतारदरा, कोथरूड) और कैलास भागुजी पडवल (उम्र 32, नि. श्रीराम कलोनी, सुतारदरा, कोथरूड) गिरफ्तार किए आरोपी का नाम है।

जेल से छूटने के बाद पूरे एक्सप्रेस हाईवे पर मारणे के समर्थको ने कब्जा कर लिया था। लगभग 500 गाड़ियों का काफ़िला पुणे की तरफ आया था। इस मामले में तलेगांव दाभाडे, हिंजवडी, वारजे और कोथ्रूड पुलिस थाने में एफ़आईआर दर्ज किया गया था। कोथरूड पुलिस द्वारा मारणे और उसके 10 समर्थको को गिरफ्तार किया गया था। फिर जमानत पर उनलोगो को छोड़ा गया। उसके बाद से मारणे फरार है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस ने उसके साथियों को ढूंढने की शुरुआत की।  कोथरूड पुलिस ने इससे पहले 7 गाड़ियाँ जब्त की थी। मंगलवार को पुलिस ने इस काफ़िले में शामिल मर्सिडीज, जगुआर, पजेरो, महिंद्रा स्कार्पियो स्कार्पियो कुल 4 गाड़ियों को जब्त किया गया।

इससे पहले तलेगांव पुलिस ने 17 लोगो को गिरफ्तार किया था और 11 गाड़िया भी जब्त की थी। गजानन मारणे फरार है, अगर वो नहीं मिला तो पुणे पुलिस उसे फरार घोषित करेगी और उसकी संपत्ति जब्त करने की कारवाई शुरू करेगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।