डकैती की योजना बनाते 6 गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

डकैती करने की तैयारी करनेवाली गैंग को हडपसर पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 बदमाशों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से डकैती करने के उद्देश्य से रखे गए हथियारों को बरामद किया गया है। यह मामला हडपसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस मामले में मनोज उर्फ मन्या पोपट सोरटे (20), आकाश राजू जाधव (21), अक्षय बालू भोसले, बजरंग किशोर आटोले(23), सूरज परशुराम आटोले और ऋषिकेश मदने को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कोयता, स्क्रू डायवर, एक चाकू, मिर्ची पाउडर, रस्सी आदि ऐसा कुल मिलाकर 1 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को यह सभी संदिग्ध रुप से फुरसुंगी के पास एक ब्रिज के पास दिखे थे। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो दहशत फैलाने और गोदाम में डकैती डालने के उद्देश्य से यह गैंग पूरी तैयारी में ब्रिज के पास रुके हुए थे। पुलिस ने बड़ी अनहोनी होने से पहले इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।