55 लाख रुपये का गुटखा जब्त, चिखली से कोंढवा पहुंचाया जा रहा था

पुणे : चिखली से कोंढवा में भेजे गए 55 लाख रुपये का गुटखा क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर पकड़ा है। नगर रोड पर इसे पकड़ा गया है। इस मामले में चिखली के नरेश देवासी, कोंढवा के सुरेश भाटी और वाहन चालक लखन लोंढे (नि. मोशी) पर लोणीकंद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शहर में पुलिस अयुक्त अमिताभ गुप्ता द्वारा पदभार स्वीकारने के बाद गुटखा, हवाला और नामचीन कंपनियो का डुप्लीकेट माल बचने वाले बड़े नामो पर जोरदार कारवाई की है। क्राइम ब्रांच ने गुटखा मामले में ‘टपरी’ बिक्री से लेकर राज्य में उत्पादन कंपनियो पर कारवाई करते हुए लाखो रुपये का गुटखा पकड़ा है। यह कारवाई और तेज करने की जानकारी पुलिस आयुक्त गुप्ता ने दी। इसके अनुसार क्राइम ब्रांच खबरी के माध्यम से जानकारी लेकर कार्रवाई कर रही है।

नगर रोड महामार्ग पर 2 पिकअप में गुटखा भरकर पुणे में आपूर्ति कराए जाने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके अनुसार टीम ने जाल बिछाया और साढे 6 बजे के आसपास दो गाड़ियाँ पकड़ी गई। इसमे 55 लाख का गुटखा जब्त किया गया।

जब वाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह गुटखा चिखली के नरेश देवासी ने कोंढवा के सुरेश भाटी को भेजा है। अब इन सभी पर मामला दर्ज कर, ये गुटखा कहाँ से आया है इसकी जांच की जाएगी। यह  कार्रवाई   उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त लक्ष्मण बोराटे, वरिष्ठ निरीक्षक रजनीश निर्मल, उपनिरीक्षक जयदीप पाटिल, महेंद्र पवार, सचिन ढवले, सुरेंद्र साबले व उनकी टीम ने की है।