कोरोनाग्रस्तों सहित 50 भारतीय वैज्ञानिक विमान से देश वापस लौटे; मध्य एशिया के देश की घटना 

 

नई दिल्ली, 30 नवंबर 

मध्य एशिया के एक देश में अधिकृत दौरे पर गए 50 भारतीय वैज्ञानिकों को  हवाई दल सी-17 ग्लोबमास्टर के विशेष विमान से वापस देश लाया गया  है।  इनमे से कुछ वैज्ञानिकों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है।  मध्य एशिया के उस  देश का नाम सामने नहीं आ पाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिकों का दल कुछ काम से मध्य एशिया के एक देश के दौरे पर गए थे।  इस दौरान भारत के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण करार हुआ है।  वैज्ञानिकों की इस टीम में से कुछ सदस्य के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है।  उस  देश के भारतीय दूतावास से केंद्र  सरकार ने संपर्क किया था ।

केंद्र सरकार ने पूछा था कि इन वैज्ञानिकों की टीम को कोरोना मरीजों के साथ  भारत वापस लाने का काम  भारतीय हवाई दल कर सकती है क्या? इसका सकारात्मक रिस्पांस देते हुए भारतीय हवाई दल सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से संबंधित विभाग की परमिशन लेकर मध्य एशिया के  देश रवाना हुई और वहां से वैज्ञानिकों की टीम को वापस लाया गया।

जटिल मुहीम 
कोरोना संक्रमण की वजह से इससे पहले चीन के वुहान शहर व दुनिया के कई अन्य देशों में फंसे भारतीयों को भारतीय हवाई दल विमान से देश वापस लाने में अहम भूमिका निभाई है ।   लेकिन उनमे से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं थे।  इसलिए मध्य एशिया के देश से भारतीय हवाई दल की विमान ने कोरोना मरीजों को लेकर पहली बार समपन्न हुई मुहिम को  काफी जटिल  माना जा रहा है।