भारत के 5 सबसे गरीब राज्य, जो आज भी जूझ रहे गरीबी से

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत आज पुरे दुनिया में एक उभरता हुआ देश है। लेकिन हमारे देश में आज भी कई ऐसे राज्य है जो पूरी तरह गरीबी से आजाद नहीं हुआ है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक है। गौरतलब हो कि देश के किसी राज्य को उसकी जीडीपी के आधार में अमीर या गरीब घोषित किया जाता है। जीडीपी का मतलब सकल घरेलु उत्पाद होता है इसका सीधा अर्थ यह होता है कि राज्य ने कितना उत्पादन किया है।

झारखंड – एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड को भारत का सबसे बड़ा गरीब राज्य माना जाता है इस राज्य की अर्थव्यवस्था भारत के अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा कमजोर है। प्रदेश में करीब 37% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि वहां के लोगों के पास नौकरी नहीं है जिससे आज भी लोग गरीबी के कारण परेशान हैं।

मणिपुर – मणिपुर भारत का दूसरा सबसे गरीब राज्य माना जाता है। इस राज्य के लोगों का रहन सहन भी भारत के अन्य राज्यों की तुलना में काफी दयनीय है। यहां पर भी लोगों के पास रोजगार नहीं है। राज्य में शिक्षा की कमी है।

अरुणाचल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश भारत का तीसरा सबसे गरीब राज्य माना जाता है। इस राज्य में भी शिक्षा की स्थिति काफी ज्यादा कमजोर है यहां पर बेरोजगारी की समस्या भी आपको काफी ज्यादा देखने को मिल जाएगी जिसके कारण यहां भारत का एक पिछड़ा हुआ राज्य है इस राज्य में अर्थव्यवस्था काफी ज्यादा कमजोर है।

बिहार – बिहार भारत का चौथा सबसे बड़ा गरीब राजीव माना जाता है। बता दें बिहार एक ऐसा राज्य जिसने जिसने राज्य जिसने जिसने देश को बुद्ध और महावीर जैसे महापुरुष दिए लेकिन आज यह प्रदेशिक गरीब राज्यों में से एक है।

ओड़िशा – ओड़िशा भारत के 5 सबसे गरीब राज्यों में पांचवें नंबर पर आता है। इस राज्य पर 33% लोग गरीबी रेखा से नीचे है, जिसकी वजह से भारत के 5 सबसे गरीब देशों की सूची में उड़ीसा पांचवें नंबर पर आता है।

visit : punesamachar.com