दुनिया के 5 ‘वो’ क्रिकेटर जो सोशल मीडिया पर हैं सबसे अधिक पॉपुलर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – क्रिकेट को ज्यादातर देशों में सबसे लोकप्रिय खेल माना जा सकता है। दुनिया भर में क्रिकेट को सबसे ज्यादा देखा भी जाता है। भारत की बात करें तो क्रिकेट भारत में दूसरे देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा लोकप्रिय है क्रिकेट की दीवानगी भारत में ऐसी है की जिस खिलाड़ी की किस्मत चमकी वह रात और रात क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा स्टार बना दिए जाते हैं। कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दुनिया के उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सोशल मीडिया यानी फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

1. विराट कोहली –

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले तथा लोकप्रीय क्रिकेटर में भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है। विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं।  इसके अलावा भारतीय कप्तान इस समय विश्व क्रिकेट में सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली के इंस्टाग्राम (50), ट्विटर (33.8) और फेसबुक (37) पर 30 मिलियन से अधिक से अधिक फॉलोवर्स हैं। इस तरह फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर विराट कोहली के 12.8 करोड़ फॉलोवर्स हैं।

2. सचिन तेंदुलकर –

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। भारतीय क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 34,357 रन बनाए हैं। सचिन के इंस्टाग्राम (19.8), ट्विटर (31.5) और फेसबुक पर 28 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इस तरह फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर सचिन तेंदुलकर के (79.3 मिलियन) यानि 7.9 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी –

भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। उन्हें दुनिया का टॉप फिनिशर भी माना जाता है। धोनी के इंस्टाग्राम पर 20.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि टि्वटर और फेसबुक पर उनके क्रमशः 7.8 मिलियन और 20.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तरह फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर एमएस धोनी के (48.4 मिलियन) यानी 4.8 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।

4. रोहित शर्मा –

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय सीमित ओवर क्रिकेट (वनडे और टी20) के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और टी20 इंटरनेशनल में चार शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के सोशल मीडिया के तीनों बड़े प्लेटफार्मों पर 10 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 12.3 मिलियन, ट्विटर पर 15.8 मिलियन और फेसबुक पर 10 मिलियन फॉलोवर्स हैं।  इस तरह फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर रोहित शर्मा के 38.1 मिलियन यानी 3.8 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।

5.  सुरेश रैना –

सुरेश रैना आज भले ही टीम से बाहर है लेकिन उनके फैंस फोल्लोवेर्स में कमी नहीं आयी है। इंस्टाग्राम पर सुरेश रैना के 9.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि फेसबुक पर 3.1 मिलियन और टि्वटर पर 17.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तरह फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर सुरेश रैना के 3 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।