खेल-खेल में अनाज की कोठी में गए बच्चे, दम घुटने से 5 बच्चों की मौत

अनाज रखने की कोठी में जाने से 5 बच्चो की मौत हो गई। यह दुखद घटना राजस्थान के बीकानेर के हिम्मतसार में हुई। ये पांचो बच्चे रविवार को अनाज की कोठी में कूदने का खेल खेल रहे थे। ढक्कन बंद हो जाने के कारण दम घुटने से इनकी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनाज की कोठी खाली थी और उसका ढक्कन खुला हुआ था। खेल खेल में बच्चो ने एक के पीछे कोठी में छलांग लगा दी। इतने में ही कोठी का दरवाजा बंद हो गया और दम घुटने से इन बच्चो की मौत हो गई।

सेवाराम (4), रवीना (7), राधा(5), पूनम (8) और माली मृत बच्चो के नाम है। बच्चो की माँ घर आई और बच्चे नहीं दिखे तो बच्चो को ढूंढना शुरू किया। जब उसने दरवाजा खोला तो वो बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। उसने पांचो को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रीति चंद्रा ने यह जानकारी दी।