रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में 5 गिरफ्तार 

पुणे। कोरोना के इलाज में उपयुक्त रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई की कड़ी में पुणे पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाईयों में छह इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इस बारे में खडकी, अलंकार और डेक्कन पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।
डेक्कन पुलिस थाने में दर्ज मामले में राहुल सुनील खाडे (22) और विजय दिनकर पाटील (31) को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन रेमेसीडेवीर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। अलंकार पुलिस थाने में दर्ज मामले में विष्णु रामराव गोपालघरे (34) को गिरफ्तार किया गया जबकि खडकी पुलिस थाने में दर्ज मामले में शुभम नवनाथ आरवडे (22) और वैभव अंकुश मलेकर (20) नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में क्रमवार एक और दो इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। ये सभी आरोपियों ने गैरकानूनी तरीके से रेमेडिविविर इंजेक्शन प्राप्त किया था और इसे अपने कब्जे में रखा था। वे इन इंजेक्शनों को अपने वित्तीय लाभ के लिए अपने कानूनी मूल्य से अधिक अवैध रूप से बेचने जा रहे थे। साथ ही डॉक्टर के पर्चे के बिना इन इंजेक्शनों को बेचने जा रहे थे।