पुणे जिले में कोरोना के मिले 496 नए मरीज

पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमणकाल में पुणे जिले में बुधवार को 584 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 496 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 65 हजार 519 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 51 हजार 251 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5498 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8770 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.40 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.10 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.66 लाख पार हो गई है। वहीं 5.44 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 33 लाख 72 हजार 601 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 66 हजार 945 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 44 हजार 37 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 7173 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 725 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.96 व डेथ रेट 2.77 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में आज कुल 860 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 583, सातारा जिले के 120, सोलापुर जिले के 119, सांगली जिले के 18 और कोल्हापुर जिले के 20 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 656 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 496 मरीजों के अलावा सातारा में 41, सोलापुर में 67, सांगली में 32 और कोल्हापुर जिले में 20 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

पुणे संभाग के अन्य जिलों में शामिल रहे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 674 हो गया है। इसमें से 52 हजार 351 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1775 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 548 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 49 हजार 475 हो गई है। इसमें से 46 हजार 864 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1735 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 876 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 688 हो गया है। इसमें से 45 हजार 752 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1735 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 202 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 589 संक्रमितों में 1710  मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 830 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 49 मरीजों का इलाज चल रहा है।