पुणे जिले में 486 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

नए से मिले 475 मरीज; अब तक 8986 मौतें दर्ज

पुणे। पुणे जिले में गुरुवार को और 486 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 475 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 86 हजार 417 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 72 हजार 559 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में नए स्ट्रेन से बाधित 4 मरीजों समेत 4872 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 8986 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.33 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.41 फीसद रह गया है।

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में आज कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.92 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 37 लाख 41 हजार 853 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 92 हजार 436 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 70 हजार 104 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 5092 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 79 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.23 व डेथ रेट 2.71 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में आज कुल 698 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 486, सातारा जिले के 93, सोलापुर जिले के 100, सांगली जिले के 15 और कोल्हापुर जिले के 4 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 609 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 475 मरीजों के अलावा सातारा में 64, सोलापुर में 46, सांगली में 15 और कोल्हापुर जिले में 9 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 460 हो गया है। इसमें से 54 हजार 54 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1818 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 588 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 464 हो गई है। इसमें से 49 हजार 77 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1799 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 588 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 136 हो गया है। इसमें से 46 हजार 267 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1750 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 119 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 959 संक्रमितों में 1726 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 147 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।