नाइजीरिया में  43 मजदूरों को बंधक बनाकर गला काटा, बोको हराम की क्रूरता से दुनिया स्तब्ध 

अबूजा. ऑनलाइन टीम 
नाइजीरिया में बोको हराम ने 43 मजदूरों की निर्मम हत्या कर दी और 6 को घायल कर दिया। इन मजदूरों को पहले बंधक बनाया गया और फिर इनका गला काट दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लोग पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में सोकोतो राज्य के मजदूर थे, जो लगभग 1,000 किलोमीटर (600 मील) दूर काम की तलाश में आए हुए थे। इन मजदूरों ने काम की तलाश के लिए उत्तर-पूर्व की यात्रा की थी। एक  सैन्यकर्मी इब्राहिम लिमन ने बताया, ’60 किसान थे जिन्हें चावल के खेतों में धान की कटाई करने के लिए अनुबंधित किया गया था। चालीस लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें छह घायल थे।’ उन्होंने कहा कि आठ अन्य लापता हो गए हैं जिन्हें जिहादियों ने अपहरण कर लिया था।

शवों को दो किलोमीटर दूर ज़बरमरी गांव में ले जाया गया, जहां उन्हें रविवार को दफनाने से पहले रखा जाएगा। पिछले महीने बोको हराम के आतंकवादियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में माइदुगुरी के पास सिंचाई के खेतों पर काम कर रहे 22 किसानों की हत्या कर दी थी। बोको हराम और आईएसडब्ल्यूएपी, इसके आईएस से जुड़े प्रतिद्वंद्वी अपने हिंसक अभियान में किसानों, चरवाहों और मछुआरों को तेजी से निशाना बना रहे हैं। आतंकियों ने इन पर पर जासूसी करने और सेना तथा स्थानीय आतंकवादियों से लड़ने की जानकारी देने का आरोप लगाया है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। भयावह हमले में बचे लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने बताया, ‘हमें 43 शव मिले हैं, सभी को काटा गया है और 6 और लोग घायल हैं।’ साल 2009 के बाद से करीब 36 हजार लोगों की जिहादी विवाद में जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हो चुके हैं। उनके मुताबिक नि:संदेह यह काम बोको हराम का है जो इस इलाके में सक्रिय है और कई बार हमले कर चुका है।