चार साल की बच्ची के साथ अज्ञात शख्स ने किया बलात्कार

पुणे समाचार ऑनलाइन

पिंपरी-चिंचवड में वाल्हेकरवाडी में एक चार साल की बच्ची के साथ तड़ीपार गुंडा द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ किसी परिचित व्यक्ति द्वारा बलात्कार किया गया है। बच्ची अपनी जुबान से बार बार भागु के काका बस इतना ही नाम ले रही है। बच्ची जब घर में पहुंची तो काफी गंभीर अवस्था में थी, ससून हॉस्पिटल में एडमिट किए जाने के बाद पूरा मामला प्रकाश में आया है। यह मामला चिंचवड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भागु के काका इस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस संबंधित आरोपी को ढूंढ रही है। यह काम किसी परिचित ने ही किया होगा, ऐसी संभावना पुलिस ने व्यक्त की है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1fce1c2d-c6bd-11e8-bf37-fba30c8120e5′]

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी बच्ची के पास एक शख्स आया और उसने बच्ची को डराया कि भूत आया है, भागो, भागो…..बच्ची डर की वजह से शख्स के साथ चली गई। शख्स ने बच्ची को भूत आने का डर दिखाकर सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची जब घर वापस आयी तो उससे शरीर पर चोट के निशान थे और बच्ची बुरी तरह से घायल थी। बच्ची के माता पिता ने तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया। बच्ची की जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है। माता पिता को यह बात सुनकर काफी बड़ा सदमा लगा। बच्ची के माता पिता ने तुरंत इस मामले में पुलिस में शिकायत की। बच्ची बस एक ही बात बार बार बोल रही है कि भागु के काका मुझे लेकर गए थे क्योंकि भूत आया था।

निगड़ी परिसर में दिनदहाड़े सेंधमारी की घटना

चिंचवड पुलिस स्टेशन की सहायक पुलिस निरीक्षक आर. टी. शेवाले ने बताया कि बच्ची को बहला फुसलाकर यह हरकत की गई है। बच्ची शायद आरोपी को जानती है क्योंकि वो बार बार भागु के काका ऐसा नाम ले रही है। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को हम गिरफ्तार कर लेगें। बच्ची को ससून हॉस्पिटल में भरती किया गया है।

[amazon_link asins=’B071X6RD1M’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4dda70b2-c6bd-11e8-8605-0fa743ccd15b’]