पुणे संभाग में 4.90 लाख संक्रमितों ने कोरोना को हराया

पुणे। महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में करीबन 4.89 लाख संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। बुधवार तक 26 लाख 5 हजार 411 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से कुल 5 लाख 19 हजार 374 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 90 हजार 122 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल संभाग में 14 हजार 603 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 14 हजार 649 मरीजों की मौत हुई है।
संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग का रिकवरी रेट 94.37 और डेथ रेट 2.82 फीसदी है। संभाग में आज 994 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के सर्वाधिक 420, सातारा जिले के 232, सोलापुर जिले के 216, सांगली जिले के 71 और कोल्हापुर जिले के 56 मरीज शामिल हैं। पुणे संभाग में गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 617 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 368 मरीजों के अलावा सातारा में 65, सोलापुर में 97, सांगली में 43 और कोल्हापुर जिले में 44 नए संक्रमित मिले हैं।
पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में बीते 24 घण्टे के भीतर 368 नए मरीज मिले हैं जबकि 420 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 32 हजार 145 हो गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 14 हजार 867 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल पुणे जिले के अस्पतालों में 9174 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8104 मरीज महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चूके हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.44 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 94.80 फीसद हो गया है।
सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 957 हो गया है। इसमें से 44 हजार 974 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1646 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 2337 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 43 हजार 335 हो गई है। इसमें से 39 हजार 657 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1549 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2129 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार 164 हो गया है। इसमें से 44 हजार 113 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1682 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 369 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 48 हजार 773 संक्रमितों में 1668 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 46 हजार 511 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 594 मरीजों का इलाज चल रहा है।