30 हजार की घूस लेते पकडा गया जीएसटी का सहायक आयुक्त

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन

असेसमेंट की आर्डर खिलाफ में न जाने देने के लिए करदाता कॉन्ट्रैक्टर से 30 हजार की घूस लेते हुए जीएसटी के सहायक आयुक्त को एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बुधवार की दोपहर पौने एक बजे येरवडा के जीएसटी कार्यालय में यह कारवाई की गई। प्रसाद पुरुषोत्तम पाटिल (48) निवासी प्रसादनगर, वडग़ांवशेरी, पुणे ऐसे गिरफ्तार किये गए सहायक आयुक्त का नाम है। उसके खिलाफ येरवडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कॉन्ट्रैक्टर ने 2013 में सिविल वर्क किया था, उसका तब पांच फीसदी जीएसटी उसने चुकाया था। मगर पाटिल ने उन्हें 8 फीसद जीएसटी भरने को कहा। कम जीएसटी भरने को लेकर असेसमेंट आर्डर कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ न अपील में जाये इसके लिए पाटिल ने 30 हजार रुपये की घूस मांगी। इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी की टीम ने आज दोपहर येरवडा स्थित जीएसटी कार्यालय में जाल बिछाकर पाटिल को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।